फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari said i will give ED list of 100 TMC MLAs with disproportionate assets

Bengal BJP: ED को 100 TMC विधायकों की सूची सौंपने की तैयारी, कार्यकर्ताओं पर हमलों के मद्देनजर कमेटी गठित

Thu, 15 Sep 2022 10:52 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 10:52 PM IST
सार

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि कुछ दिन पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पार्टी के 99 प्रतिशत कार्यकर्ता ईमानदार हैं। लेकिन, मेरे पास यह साबित करने के लिए दस्तावेज हैं कि लगभग 99 प्रतिशत टीएमसी नेता भ्रष्ट हैं।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari said i will give ED list of 100 TMC MLAs with disproportionate assets
हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी में घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी ईडी तो कभी हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि वह जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को तृणमूल कांग्रेस के 100 नेताओं की आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज सौंपेंगे।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सुवेंदु अधिकारी के सभी आरोपों का खंडन किया है और उनके इस बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है। अधिकारी ने कहा कि वह शनिवार को शहर में ईडी कार्यालय जाएंगे और केंद्रीय एजेंसी को दस्तावेज जमा करेंगे। 
विज्ञापन


पूरी टीएमसी भ्रष्टाचार में डूबी है
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि कुछ दिन पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पार्टी के 99 प्रतिशत कार्यकर्ता ईमानदार हैं। लेकिन, मेरे पास यह साबित करने के लिए दस्तावेज हैं कि लगभग 99 प्रतिशत टीएमसी नेता भ्रष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को मैं उन दस्तावेजों को ईडी अधिकारियों को सौंपूंगा और उनसे जांच शुरू करने का अनुरोध करूंगा। जिससे साबित होगा कि पूरी टीएमसी भ्रष्टाचार में डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए-नए हथकंडे अपना रहे सुवेंदु अधिकारी
उनके बयान पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता तापस रे ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है। उन्हें अपने दावों को साबित करने दें। उन्होंने कहा कि नबन्ना अभियान उनका विफल हो चुका है इसलिए अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

टीएमसी पार्टी सचिव कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी 2020 के अंत में भाजपा में शामिल हुए थे। तृणमूल में वह राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी थे। अगर ऐसा कोई आरोप है, तो वह इसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। 

बंगाल में घटनास्थल का दौरा करेगी भाजपा की कमेटी
राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के नबन्ना चलो अभियान के दौरान हिंसा के मद्देनजर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। जो पश्चिम बंगाल में घटनास्थल का दौरा करेगी, जानकारी इकट्ठा करेगी और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।


भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की निर्ममता से पिटाई जैसी हिंसक घटना पर भाजपा राज्य सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो घटना स्थल पर जाकर जानकारी एकत्रित करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed