फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sustainable cities and developmet: Ghaziabad in third time for smart city race

स्मार्ट सिटी: तीसरी बार दौड़ लगा रहा गाजियाबाद

Fri, 17 Feb 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
sustainable cities and developmet: Ghaziabad in third time for smart city race
गाजियाबाद

दो बार स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हो चुका गाजियाबाद अब फिर से स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहा है। यह गाजियाबाद का तीसरा प्रयास है लेकिन यह प्रयास भी सफल हो पाएगा, इसमें भी संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


असल में, एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के मानकों खरा नहीं उतर पा रहा है। 

दूसरे प्रयास में रहा था 53वां स्थान

दूसरे प्रयास में भी गाजियाबाद का नाम 63 शहरों में 50.86 फीसदी अंक हासिल कर 53वें स्थान पर रहा। स्मार्ट सिटी में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए क्षेत्र का चयन करना होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, ट्रैफिक कंट्रोलिंग सिस्टम की योजनाएं तैयार करनी होंगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार सफलता जरूर मिलेगी लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शामिल किया है केवल टीएचए के इलाके को

sustainable cities and developmet: Ghaziabad in third time for smart city race

स्मार्ट सिटी मिशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। नगर निगम इस बार भी बीते साल की तरह 'एरिया बेस्ड डेवलपमेंट' के लिए टीएचए के दिल्ली से सटी कालोनियों को चिह्नित किया है।

कंसलटेंट फर्म संबंधित क्षेत्र के लिए डेवलपमेंट की योजनाएं बनाकर स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करना है, जिसके लिए जनता से सुझाव लेने का काम शुरू हो चुका है।

दूसरे चरण में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के लिए वैशाली, कौशांबी, आंशिक महाराजपुर व साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र का 10७८ एकड़ का क्षेत्र 'एरिया बेस्ड डेवलपमेंट' के लिए चिह्नित किया था। 

कंसलटेंट फर्म और निगम अफसरों ने 1897 करोड़ रुपये से स्मार्ट सिटी में विभिन्न योजनाओं को लागू करने का खाका तैयार किया था। गाजियाबाद दूसरे चरण में भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में जगह नहीं बना सका। जिससे निराशा ही हाथ लगी।

विभाग से ज्यादा क्षेत्र की जनता को निराशा हुई, क्योंकि ट्रांस हिंडन को चुने जाने के पीछे प्लानंड डेवलपमेंट को वजह बताया जा रहा है लेकिन इस इलाके में मूलभूत सुविधाओं का आधारभूत ढांचा ध्वस्त हो चुका है।

सीवर, सड़क, पानी, बिजली की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बना बगैर स्मार्ट सिटी दौड़ में आगे निकल पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन मुश्किल कतई नहीं।

ऐतिहासिक पहचान पर भी नहीं लग सकी मुहर 

sustainable cities and developmet: Ghaziabad in third time for smart city race
स्मार्ट सिटी के पहले और दूसरे चरण में ऐसे स्थानों को तवज्जो दी गई है जिनकी एतिहासिक पहचान है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर जैसे यूपी के भी कई शहर स्मार्ट सिटी की लिस्ट में जगह बना चुके हैं।

गाजियाबाद की ओर से तैयार किए गए स्मार्ट सिटी प्रपोजल में एतिहासिक पहचान रखने वाले क्षेत्र को दरकिनार कर दिया गया। पहले चरण में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए नंदग्राम, हिंडन विहार के क्षेत्र को चुना गया तो दूसरी बार में दिल्ली बार्डर से सटा कौशांबी और ब्रिज विहार का एरिया चयनित कर लिया गया।

दूसरे चरण का परिणाम घोषित होने के बाद विफल रहे गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट को बुलाकर फेल होने के कारणों की समीक्षा की थी। इसमें सबसे बड़ा कारण शहर की एतिहासिक पहचान न होना बताया गया था।

ऐसे में तीसरे चरण में निगम अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल में घंटाघर, अंग्रेजी शासन काल के रेलवे स्टेशन के आसपास का एरिया डेवपलमेंट के लिए चयनित करने की प्लानिंग की लेकिन इसे लखनऊ से मंजूरी नहीं मिली, जिसके बाद नए नगर क्षेत्र ट्रांस हिंडन को फिर से प्रपोजल में शामिल किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed