फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suspended loco pilot gifted honey to his boss raised the issue of negligence of covid precautions

सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो निलंबित हुआ लोको पायलट, फिर अपने बॉस को भेज दिया शहद, जानें क्यों?

Wed, 09 Dec 2020 04:30 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
suspended loco pilot gifted honey to his boss raised the issue of negligence of covid precautions
शहद
नागपुर में एक लोको पायलट ने कोविड-19 से जुड़ी सुरक्षा पर सवाल उठाया। जिसके बाद उनको रेलवे से निलंबित कर दिया गया। इस पर लोको पायलयट ने तंज कसते हुए अपने बॉस को शहद गिफ्ट कर दिया। लोको पायलट का कहना है कि रेलवे भले ही उनकी सेहत को लेकर सतर्क नहीं था, लेकिन वह अपने बॉस की सेहत की काफी चिंता करते हैं, इसलिए उन्हें शहद गिफ्ट किया है।
विज्ञापन

कोविड सुरक्षा में लापरवाही को लेकर उठाई आवाज

केसी प्रधान साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिविजन के वरिष्ठ लोको पायलट थे। इन्होंने लोको पायलट के रूप में 30 साल बिना एक्सीडेंट के सेवा की है। 6 दिसंबर को उनके बॉस सिनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजिनियर कुणाल कपूर को एक लेटर लिखा, जिन्होंने 2 नवंबर को उन्हें सस्पेंड किया था। हालांकि, उनके सस्पेंशन का कारण साफ तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन केसी प्रधान का मानना है कि उन्होंने कोविड-19 की सुरक्षात्मक उपायों में लापरवाही बरतने को लेकर रेलवे में आवाज उठाई थी, जिसके कारण उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हुआ कोविड

दरअसल, प्रधान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनका परिवार भी इस वायरस से संक्रमित हो गया है। इस लापरवाही को लेकर उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद उनको कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंड होने बाद बॉस को लिखा पत्र

सस्पेंड होने के बाद केसी प्रधान ने अपने बॉस को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि आप भले ही मेरे स्वास्थ्य की चिंता न करें, लेकिन मैं आपके सेहत की चिंता करता हूं, इसलिए आपको शहद गिफ्ट करना चाहता हूं, ताकि आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed