फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj to address UNGA session third year in row

यूएन महासभा सत्र को PM मोदी नहीं सुषमा करेंगी संबोधित

Thu, 27 Jul 2017 05:33 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Thu, 27 Jul 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj to address UNGA session third year in row

सितंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना नहीं है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अस्थाई एजेंडा के मुताबिक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


महासभा के 72वें सत्र की सामान्य चर्चा के लिए वक्ताओं की जो पहली अस्थायी सूची सामने आई है, उसके अनुसार सुषमा स्वराज 23 सितंबर की सुबह उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल भी सुषमा ने सामान्य चर्चा को संबोधित किया था। यह चर्चा 19 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी। सभी की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर टिकी हैं जो आगामी 19 सितंबर को महासभा हॉल के ऐतिहासिक मंच से पहली बार दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी सूची के मुताबिक, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 सितंबर को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 2014 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। 


इससे पहले 2015 में वह उच्च-स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सम्मेलन को भी संबोधित कर चुके हैं। इसी संबोधन में दुनिया के नेताओं ने सतत विकास के महत्वाकांक्षी 2030 एजेंडे को स्वीकार किया था। बता दें कि यह सम्मेलन ही एकमात्र ऐसा मंच रहा है जब नरेंद्र मोदी पाक पीएम शरीफ से मुखातिब हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed