फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Suicide bombers killing large numbers of people in Afghanistan

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले से बड़ी संख्या में हो रही मौतें : यूएन

Tue, 18 Jul 2017 03:12 AM IST
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Updated Tue, 18 Jul 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
Suicide bombers killing large numbers of people in Afghanistan
Suicide bombers

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में विद्रोही समूहों से नागरिकों पर हमले रोकने को कहा है। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र का यह बयान इस साल के पहले छह महीने में पांच हजार आम लोगों के मारे जाने या घायल होने पर आया है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र जांचकर्ताओं ने बयान में कहा है कि युद्ध ने अफगानिस्तान में इस साल के पहले छह महीने में जहां 1,662 नागरिकों की जान ली है, वहीं 3,581 नागरिक इसमें घायल हुए हैं। जबकि यह संख्या 2016 में इसी अवधि में मारे गए या घायल हुए नागरिकों के लगभग बराबर है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि आत्मघाती विस्फोट या अन्य खतरनाक हमलों में मारे गए या घायल हुए लोगों की संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस तरह सरकार विरोधी समूहों द्वारा आईईडी के इस्तेमाल के कारण लगभग 40 फीसदी नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन प्रमुख टाडामिची यामामोटो ने कहा कि अफगानिस्तान में हो रहे खतरनाक युद्ध में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed