फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj says Kartarpur Corridor opening does not mean a dialogue will start with Pakistan

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बोलीं- सार्क की बैठक में शामिल नहीं होगा भारत

Wed, 28 Nov 2018 02:53 PM IST
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Updated Wed, 28 Nov 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj says Kartarpur Corridor opening does not mean a dialogue will start with Pakistan
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को साफ कर दिया है कि भारत इस साल सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पहल का पाकिस्तान के साथ बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है और पाकिस्तान जब भारत में आतंकवादी गतिविधियां बंद कर देगा तभी उससे बातचीत शुरू होगी।

विज्ञापन


भारत इस कॉरिडोर की लंबे समय से मांग करता रहा है, जिससे भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक आ जा सकें। स्वराज ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान ने पहली बार सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस कदम भर से द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी। आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती।’’ विदेश मंत्री तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार के लिए यहां हैं और वह संवाददाताओं को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘जिस क्षण पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियां बद कर देगा, बातचीत शुरू हो सकती है लेकिन बातचीत केवल करतारपुर गलियारे से जुड़ी नहीं है।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को अपने देश में इस कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। इस कॉरिडोर के छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed