{"_id":"596d99644f1c1bd94e8b482c","slug":"sushma-swaraj-issuied-visa-to-pok-student-for-medical-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज ने PoK के स्टूडेंट को जारी किया वीजा, पाकिस्तान ने नहीं की कोई मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वराज ने PoK के स्टूडेंट को जारी किया वीजा, पाकिस्तान ने नहीं की कोई मदद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाक अधिकृत कश्मीर के रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक को वीजा देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि युवक के लीवर में ट्यूमर है, जिसके इलाज के लिए वह नई दिल्ली आना चाहता है।
विज्ञापन
POK is an integral part of India. Pak has illegally occupied it. We are giving him (24-yr-old in PoK for medical emergency) visa: EAM Swaraj pic.twitter.com/weoB6FxkvQ
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017विज्ञापन
Diagnosed with a tumour in the liver, a 24-year-old in PoK wished to travel to New Delhi for treatment, wants a medical emergency visa.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 18, 2017
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने इस संबंध में कोई भी पत्र भारतीय विदेश मंत्रालय को नहीं लिखा। जिस वजह से युवक को वीजा नहीं मिल पा रहा था। पाकिस्तान प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने पर युवक के परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मेडिकल वीजा जारी करने का आग्रह किया था।
जिसके बाद विदेश मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए युवक को वीजा जारी कर दिया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि पीओके भी भारत का ही अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। हम उस युवक को वीजा जारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज को पत्र लिखकर कुलभूषण जाधव की मां को उनके बेटे से मिलने के लिए इजाजत देने की बात कही थी। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने कथित जासूसी के आरोप में फांसी का सजा सुनाई है।
जिसके बाद भारत कुलभूषण जाधव के मामले को भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में उठाया था। जहां कोर्ट ने कोई फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगा दी।