{"_id":"596477094f1c1b0a378b4a19","slug":"a-user-on-twitter-asked-about-sushma-swaraj-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर यूजर ने विदेश मंत्री की पूछी सैलरी, पति ने कहा- बैड मैनर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर यूजर ने विदेश मंत्री की पूछी सैलरी, पति ने कहा- बैड मैनर्स
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर एक यूजर ने विदेश मंत्री के पति स्वराज कौशल से सुषमा स्वराज की सैलरी के बारे में पूछा तो उन्होंने यूजर को तुरंत इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में ऐसा ट्विट कर जवाब दिया कि यह ट्विट जोरशोर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जानकारी के मुताबिक स्वराज कौशल मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्विटर यूजर को मजाकियां अंदाज में ट्विट करते हुए कहा कि 'मेरी उम्र और मैडम की सैलरी के बारे में न पूछो। यह अच्छा मैनर नहीं होते।' बता दें कि पहले भी कई दफा उन्होंने ऐसे मजेदार जवाब ट्विटर यूजर को दिए हैं। एक अन्य मामले में उनसे यूजर ने पूछा था कि आप अपनी पत्नी को ट्विटर पर फॉलो क्यों नहीं करते तो उन्होंने ऐसा करारा जवाब दिया की उसकी बोलती बंद हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल के जवाब में कहा था कि क्योंकि मैं लीबिया या यमन में फंसा नहीं हूं। जो उन्हे फॉलो करूं। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह किसी भी समस्या में फसे यूजर के ट्विट का तुरंत जवाब देती हैं, जिसके लिए उनकी सभी तारीफ करते हैं।
विज्ञापन