फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma Swaraj inaugurates 6 language versions of PMO India website

6 भाषाओं में लॉन्च हुई PMO की वेबसाइट, पीएम ने मांगे सुझाव

Sun, 29 May 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
sushma Swaraj inaugurates 6 language versions of PMO India website
- फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट 6 अन्य भाषाओं में रविवार को लॉन्च की। इन छः भाषाओं में बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, तमिल और तेलगु शामिल हैं। वेबसाइट लॉन्च करने के बाद सुषमा ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया कि '6 भाषाओं में पीएमओ की वेबसाइट लॉन्च करने में खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से जुड़ने के लिए यह एक लंबा रास्ता है।'

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 'राजग सरकार इस बात में विश्वास रखती है लोगों से उनकी भाषा में संपर्क बनाना चाहती है। साइट के ये संस्करण उसी का एक हिस्सा है।' सुषमा ने ट्वीट कर लिखा है कि क्षेत्रीय भाषाओं में वेबसाइट का ये संस्करण सरकार के एजेंडे और सुशासन की चर्चा को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग इन साइट्स पर जाएं।
विज्ञापन

 

 

 

 


(फोटो में पीएमओ की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट जहां ऊपर दांई तरफ भाषाओं का ऑप्शन मिलेगा)

वहीं सुषमा स्वराज द्वारा वेबसाइट के इन संस्करणों के लॉन्च करने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा  है कि 'पीएमओ की वेबसाइट को 6 भाषाओं को लॉन्च करने के लिए सुषमा स्वराज जी को धन्यवाद। ये साइट्स की मदद से मेरी आप सभी से बातचीत मजबूत होगी।' पीएम ने ट्वीटर पर लिखा है कि 'मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने वेबसाइट के नए वर्जन को बनाने के लिए अथक प्रयास किया।'

पीएम मोदी ने यह भी लिखा है कि 'यदि आप भाषाई वेबसाइट्स में किसी तरह की ऐसी चीज देखें जिसे सही किए जाने की आवश्यकता हों उस बारे में अवश्य बताएं. आपके फीडबैक का हमेशा स्वागत है।'
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed