फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj helped an Indian family stranded in Malaysia

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, मलयेशिया में फंसे भारतीय परिवार की मदद की

Sun, 29 Oct 2017 03:24 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj helped an Indian family stranded in Malaysia
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मदद की गुहार पर तुरंत कदम उठाते हुए मलयेशिया में फंसे एक भारतीय परिवार को बचा लिया। सुषमा ने कुआलालंपुर में भारतीय दूतावास को फोन कर इस परिवार को पासपोर्ट दिलाने को कहा है। जबकि सप्ताह के आखिरी दिनों में भारतीय मिशन बंद रहता है।

विज्ञापन


दरअसल मीरा रमेश पटेल ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर कहा था कि उनके परिवार के सदस्यों का पासपोर्ट खो गया है और वे एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास बंद है। प्लीज मदद कीजिये। इस पर सुषमा ने भारतीय दूतावास को सप्ताह के आखिरी दिनों के दौरान भी खोलने का निर्देश देकर पासपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। सुषमा के निर्देश ने दूतावास ने परिवार को तुरंत पासपोर्ट मुहैया कराया। इसी तरह के एक अन्य मामले में सुषमा स्वराज ने अमेरिका में फंसे एक स्टूडेंट की मदद की थी। उसका भी पासपोर्ट खो गया था।
विज्ञापन


पढ़ें- पाकिस्तानी बाप-बेटी ने सुषमा से लगाई मदद की गुहार, एक घंटे में सुनी पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा धूलिपाला नाम की इस स्टूडेंट ने सुषमा को ट्वीट कर कहा था कि सुषमा जी मुझे सचमुच मदद की जरूरत है। क्योंकि यहां के अधिकारी कह रहे हैं कि वीजा के लिए मुझे भारत जाना पड़ेगा। मेरी परीक्षाएं चल रही हैं और बगैर पासपोर्ट के मैं जल्द से जल्द भारत पहुंच कर वीजा नहीं बनवा सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed