फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma asks Amazon to apologise for insulting national flag

तिरंगा डोरमेट बेचने पर माफी मांगे अमेजन, वरना नहीं देंगे वीजा: सुषमा

Thu, 12 Jan 2017 02:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sushma asks Amazon to apologise for insulting national flag

भारतीय झंडे तिरंगे जैसा डोरमेट (पायदान) बेचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ई-रिटेलर दिग्गज अमेजन कनाडा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अमेजन कनाडा से तिरंगे जैसा डोरमेट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन


सुषमा ने कहा कि अगर अमेजन कनाडा ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसके अधिकारियों को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों को वीजा नहीं दिए जाएंगे और पहले से जारी वीजा भी रद्द कर दिए जाएंगे। विदेश मंत्री ने भारतीय दूतावास से भी मामले को अमेजन कनाडा के समकक्ष उठाने को कहा है। 

विज्ञापन

तिरंगे का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं है

Sushma asks Amazon to apologise for insulting national flag
मामले की शिकायत मिलने के बाद सुषमा ने सिलसिलेवार किए गए ट्वीट में कहा, ‘कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त इस मामले को अमेजन के शीर्ष स्तर पर उठाए। तिरंगे का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं है। मामले में अमेजन को बिनी किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए और भारत के झंडे का अपमान करने वाले सभी सामानों को हटाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो हम अमेजन के किसी अधिकारी को भारत का वीजा जारी नहीं करेंगे। साथ ही इससे पहले जारी वीजा को भी रद्द कर देंगे।’ अतुल भोबे नाम के शख्स ने ट्वीट कर विदेश मंत्री से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने अमेजन कनाडा में बिक रहे तिरंगे जैसा डोरमेट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed