फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushil Modi set to be elected unopposed in Rajya Sabha by election

सुशील मोदी का राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 04 Dec 2020 04:02 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi set to be elected unopposed in Rajya Sabha by election
सुशील मोदी - फोटो : ANI

बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सुशील मोदी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उनके खिलाफ विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन एक निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया है। हालांकि नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायकों का समर्थन वाला पत्र उन्होंने नहीं दिया है, इससे मोदी के राज्यसभा पहुंचने में कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन


यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक जरूरी होने पर इस सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना था। शुक्रवार को पर्चों की जांच का काम होगा और 7 दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। लिहाजा चुनाव आयोग सोमवार को सुशील मोदी को प्रमाणपत्र सौंपेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed