फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushil Modi says BJP not in favour of snap polls in Bihar

जेडीयू-बीजेपी ने मिलाए सुर में सुर, नीतीश के विधायक बोले- बेहतर था एनडीए गठबंधन

Mon, 17 Jul 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented By- मोहित
amarujala.com- Presented By- मोहित Updated Mon, 17 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi says BJP not in favour of snap polls in Bihar
फाइल फोटो

बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच गतिरोध जारी है। जिसकी वजह से महागठबंधन के कभी भी टूटन के आसार है। इस बीच भाजपा सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह बिहार में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं है। 

विज्ञापन

वहीं जेडीयू के एक विधायक श्याम बहाुदर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी के साथ संबंध तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जेडीयू के बेहतर संबंध थे। आज नीतीश कुमार को बच्चों के साथ सरकार चलानी पड़ती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ट्रांसफर और फोस्टिंग के लिए नीतीश कुमार पर दबाव डालते हैं।
विज्ञापन


बीजेपी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर उनके साथ है।

मोदी ने कहा 'हम मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं हैं। इससे राज्य को कोई फायदा नहीं मिलेगा। बीजेपी गठबंधन को तोड़ने में विश्ववास नहीं रखती, इस पूरे मामले में संसदीय समिति ही फैसला लेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने कहा कि 'राज्य की सत्ता में शामिल दोनों पार्टियों के बीच शह और मात का खेल जारी है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को झुकाना चाहती हैं।'

 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से जेडीयू और आरजेडी के राजनीतिक रिश्तों के बीच तनातनी चल रही है। महागठबंधन में कई दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर आरजेडी नेता ये कह रहे हैं कि हमारे पास 80 विधायकों का समर्थन है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेताओं का दावा है कि नीतीश कुमार सत्ता के भूखे नहीं हैं वो भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed