Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh suicide case: Mumbai police in a questions hurry to post mortem

सुशांत सिंह आत्महत्या मामलाः हड़बड़ी में पोस्टमार्टम से सवालों के घेरे में मुंबई पुलिस

Sun, 23 Aug 2020 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Aug 2020 07:17 PM IST
सार

हड़बड़ी में हुए पोस्टमार्टम से केंद्रीय जांच एजेंसी का शक जरूर बढ़ता जा रहा है। इससे मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है और सुशांत के मौत की गुत्थी भी उलझती जा रही है।
 

विज्ञापन
Sushant Singh suicide case: Mumbai police in a questions hurry to post mortem
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई को तीन दिन में अभी तक ऐसे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं जिससे इसे हत्या करार दिया जा सके। लेकिन हड़बड़ी में हुए पोस्टमार्टम से केंद्रीय जांच एजेंसी का शक जरूर बढ़ता जा रहा है। इससे मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है और सुशांत के मौत की गुत्थी भी उलझती जा रही है।

विज्ञापन


सुशांत सिंह 14 जून को बांद्रा स्थित माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट की 601 डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गए थे। उसी दिन कूपर हास्पिटल में रात के समय उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया था। सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के बाद कूपर अस्पताल के उन डॉक्टरों से पूछताछ की है जिसने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन


जल्दबाजी में पोस्टमार्टम किया गया था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने जांच टीम को बताया कि मुंबई पुलिस के कहने पर जल्दबाजी में पोस्टमार्टम किया गया था। बतातें हैं कि डॉक्टरों के इस बयान ने सीबीआई के शक को यकीन में बदल दिया है कि सुशांत सिंह के साथ कुछ जरूर गड़बड़ी हुई है। इससे कई सवाल उठ खड़े हुए हैं जिसका जवाब तलाशने के लिए सीबीआई के अधिकारी बेताब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट की खामियों को लेकर सीबीआई के अधिकारियों ने बांद्रा पुलिस से सवाल किया तो बताया गया कि वे फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। चूंकि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया था इसलिए उन्हें इसमें कोई गड़बड़ी नहीं लगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैं कई खामियां
सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खामियां हैं। सुशांत सिंह की मौत की वजह फांसी लगने से दम घुटना बताया गया है। वहीं, रिपोर्ट में उनके गले पर लिगेचर मार्क होने की बात कही गई है। इसे सामान्य भाषा में गहरा निशान कहा जाता है। ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है।


लेकिन अहम सवाल यह है कि दिशा सालियान का पोस्टमार्टम दो दिन बाद हुआ था तो सुशांत का पोस्टमार्टम में जल्दबाजी क्यों की गई। सुशांत के गले पर बने निशान और कपड़े में अंतर क्यों है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वक्त का जिक्र क्यों नहीं है। आमतौर पर शाम ढलने के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता लेकिन रात में पोस्टमार्टम हुआ। आखिरकार, मुंबई पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए इतनी जल्दबाजी क्यों थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed