फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput SSR Case News: Rhea Chakraborty judicial custody end today in drug connection case

Sushant Singh Case: रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ी, अब हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई कल

Tue, 22 Sep 2020 02:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Sep 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput SSR Case News: Rhea Chakraborty judicial custody end today in drug connection case
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ गई है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर कल सुनवाई होगी। इससे पहले, 11 सितंबर को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शौविक और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।  

विज्ञापन


सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से जुड़े तारों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई थी। बता दें कि अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी करार दी जाती हैं, तो उन्हें 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रिया की गिरफ्तारी इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर हुई थी। एनसीबी ने इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की। ड्रग्स मामले में इनकी भूमिका को लेकर रिया का सामना सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के कर्मचारी दीपेश सावंत और शौविक चक्रवर्ती से कराया गया। 

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Case: श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत को भेजा जा सकता है समन

गिरफ्तारी के बाद रिया ने अदालत ने समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 11 सितंबर को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि रिया को जमानत नहीं दी जा सकती है, क्योंकि वह सबूतों को नष्ट कर सकती हैं और अन्य आरोपियों को सतर्क कर सकती हैं। 


अपनी याचिका में रिया ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और वह निर्दोष हैं। बता दें कि रिया को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के कई धाराओं के तहत बुक किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एनसीबी ड्रग्स मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान एनसीबी को कई अहम सुराग हासिल हुए हैं। यही कारण है कि एनसीबी ने अब तक 17 से अधिक गिरफ्तारियां की है।

एनसीबी ने अब तक रिया के अलावा, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा समेत मुंबई और गोवा से कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच एनसीबी के अलावा, सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed