फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant singh Rajput case BJP asked CBI to question Aditya Thackerey and Sanjay Raut

सुशांत केस: भाजपा प्रवक्ता ने कहा, आदित्य ठाकरे और संजय राउत से भी सीबीआई करे पूछताछ

Mon, 10 Aug 2020 01:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 10 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case BJP asked CBI to question Aditya Thackerey and Sanjay Raut
Sanjay Raut with Aaditya and Uddhav Thackeray - फोटो : social media

सुशांत सिंह मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार और मुंबई पुलिस का मिलकर काम ना करना और महाराष्ट्र सरकार का सीबीआई को केस सौंपने पर विरोध जताना इस बात की ओर इशारा करता है कि ये केस अब आत्महत्या का नहीं रह गया है। बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन



भाजपा ने मांग की है कि सीबीआई आदित्य ठाकरे और शिवसेना सांसद संजय राउत से भी मामले को लेकर पूछताछ करे और हो सके तो इन दोनों का नार्को टेस्ट कराए। पार्टी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि सुशांत सिंह मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो रही है और उन्हें खत्म किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद ने बताया कि शिवसेना ने सामना में एक बिना तर्क का लेख लिखा है, जिसमें सुशांत के फैन्स, परिवार, बिहार सरकार और बिहार पुलिस का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है और इस पर राहुल और प्रियंका गांधी को भी सामने आकर बोलना चाहिए। इधर संजय राउत का कहना है कि मुंबई पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है। संजय राउत ने सीबीआई को केस सौंपने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने यह फैसला राजनैतिक दबाव बनाने के लिए लिया है।

इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी सीबीआई की जांच का विरोध किया है, मुंबई पुलिस ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया और बताया कि वह सुशांत सिंह मामले में पेशेवर तरीके और निष्पक्ष जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमे रिया ने मामले को मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed