{"_id":"5f7ac5f88ebc3e9beb593a64","slug":"sushant-singh-case-mumbai-police-commissioner-challenge-those-people-who-criticised-their-findings-on-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामला: एम्स की रिपोर्ट पर बोले मुंबई पुलिस आयुक्त- हमारी जांच पर सवाल उठाने वालों को देता हूं चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामला: एम्स की रिपोर्ट पर बोले मुंबई पुलिस आयुक्त- हमारी जांच पर सवाल उठाने वालों को देता हूं चुनौती
Mon, 05 Oct 2020 12:51 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह
- फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई द्वारा गठित एम्स पैनल ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी। वहीं मुंबई पुलिस आयुक्त ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वालों को चुनौती दी है। उनका कहना है कि वे इस रिपोर्ट से बिलकुल भी हैरान नहीं हैं।
विज्ञापन
All those who criticised our investigation without any information, going to different channels & making comments, I challenge them to reveal what they know as probe was entirely confidential. It was all about vested interests & a motivated campaign: Mumbai Police Commissioner https://t.co/lGrygcBcUl pic.twitter.com/Sy0CkWrnsh
— ANI (@ANI) October 5, 2020विज्ञापन
मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने कहा, 'हम इससे बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। यही कूपर अस्पताल की टीम ने भी कहा था। वे सभी जिन्होंने बिना किसी सूचना के हमारी जांच की आलोचना की, विभिन्न चैनलों पर गए और टिप्पणियां कीं। मैं उन्हें वह बात उजागर करने की चुनौती देता हूं जो वे जानते हैं क्योंकि जांच पूरी तरह से गोपनीय थी। इसमें सभी के निहित स्वार्थ थे और यह एक प्रेरित अभियान था।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- एम्स पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की थ्योरी की थी खारिज, अब दिवंगत अभिनेता की बहन ने कही ये बात
इससे पहले एम्स के पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता के शिवसेना से संबंध होने का आरोप लग रहा था। जिसपर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'यह एम्स फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की रिपोर्ट है। उनका शिवसेना से कोई राजनीतिक संबंध या किसी भी तरह का संबंध नहीं है।' राउत ने कहा, 'शुरुआत से ही इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यदि अब सीबीआई जांच पर भी भरोसा नहीं किया जा रहा है, तो हम अवाक हैं।'
सुशांत एक चरित्रहीन कलाकार
सोमवार को पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में बॉलीवुड अभिनेता की मौत पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा गया। संपादकीय में लिखा गया, 'सीबीआई जांच में पता चला है कि सुशांत एक चरित्रहीन और चंचल कलाकार था।' गौरतलब है कि सीबीआई जांच से पहले मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जिसपर कई लोगों ने सवाल उठाए थे।