फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Case: Home Minister Deshmukh taunt on CBI, agency does not yet know whether murder or suicide

Sushant Singh Case: सीबीआई पर गृहमंत्री देशमुख का तंज, एजेंसी को अभी तक पता नहीं हत्या है या आत्महत्या

Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM IST
सार

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही थी। लेकिन, अचानक सुशांत सिंह मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई...

विज्ञापन
Sushant Singh Case: Home Minister Deshmukh taunt on CBI, agency does not yet know whether murder or suicide
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीते तीन महीने से सत्ताधारी और विपक्ष के बीच संघर्ष शुरू है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने तंज कसा है कि सीबीआई जांच शुरू हुए डेढ़ महीने हो गए हैं। जांच कहां तक पहुंची। हम भी यह जानने के लिए उत्सुक है।

विज्ञापन


सुशांत सिंह मौत की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई। करीब डेढ़ महीना हो गए लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है और न ही सीबीआई जांच में कोई प्रगति दिखाई दे रही है। इस बीच ड्रग मामला सामने आने के बाद सीबीआई की टीम मुंबई से दिल्ली वापस लौट चुकी है। इससे महाराष्ट्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही थी। लेकिन, अचानक सुशांत सिंह मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। देशमुख ने विपक्षी दल भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई की जांच में क्या निकलकर आया है। यह जानने की प्रबल जिज्ञासा है। क्योंकि लोगों में अब भी यह भ्रम की स्थिति है कि सुशांत सिंह की हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना की बदनामी हुई, कौन करेगा भरपाई

शिवसेना नेता व संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने भी सुशांत सिंह की सीबीआई जांच को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। परब ने कहा कि सुशांत सिंह ड्रग लेते थे। यह सबके सामने आ चुका है। सीबीआई की टीम दिल्ली से मुंबई आई लेकिन क्या हुआ? इस मामले में जो भी नेता छाती ठोककर बोल रहे थे वे अब कहां गए। सुशांत सिंह प्रकरण में शिवसेना की नाहक बदनामी हुई। अब इसकी भरपाई कौन करेगा।

सीबीआई का जवाब, हो रही है पेशेवर जांच

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर सीबीआई ने कहा है कि मामले की पेशेवर तरीके से जांच हो रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। आज की तारीख तक किसी भी पहलु को छोड़ा नहीं जा रहा है। सीबीआई ने यह भी कहा है कि अभी तक किसी भी पहलु से इंकार नहीं किया गया है। 
-    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed