फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case News: Rhea Chakraborty approaches Supreme Court with a fresh plea alleging media trial

Sushant Singh Rajput Case: रिया ने मीडिया पर लगाया 'फैसला' करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Mon, 10 Aug 2020 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News: Rhea Chakraborty approaches Supreme Court with a fresh plea alleging media trial
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने मीडिया ट्रायल और अभिनेता की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार अपनी याचिका में रिया ने यह भी कहा है कि बीते एक महीने में सुशांत की ही तरह अभिनेता आशुतोष भाकरे और समीर शर्मा ने भी आत्महत्या की है, लेकिन इन मामलों में मीडिया में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी कर रही है रिया से पूछताछ
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में पूछताछ कर रहा है। आज ईडी ने रिया और उनके पिता और भाई से पूछताछ की। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ 31 जुलाई को केस दर्ज किया था। सुशांत ने रिया को लाखों के उपहार दिए थे। इसे लेकर ईडी रिया से सवाल करेगी। 

फिलहाल रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक और पिता के साथ ईडी के दफ्तर में मौजूद हैं।  ईडी ने रिया से अपने खर्चों का सबूत देने के लिए दस्तावेज भी मंगवाए हैं। सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी भी दफ्तर में मौजूद हैं।


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उनके पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी और रिया व उनके परिवार को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। फिलहाल इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed