फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushant case narayan rane says its murder mumbai police investigating matter in pressure aditya thackeray

भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा- सुशांत की हत्या हुई है, मुंबई पुलिस दबाव में कर रही जांच

Sun, 16 Aug 2020 11:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
sushant case narayan rane says its murder mumbai police investigating matter in pressure aditya thackeray
नारायण राणे, सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की दबाव में जांच कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे हत्या करार दिया है।

विज्ञापन

एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुशांत और दिशा सालियान के मामले में संबंध है। उन्होंने कहा कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। राणे ने कहा कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है।
विज्ञापन



राज्य के मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है। जब उनका मामले से ताल्लुक नहीं है तो वे क्यों बोल रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस दबाव में जांच कर रही है और सीबीआई जांच से सच सामने आ जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस जाने से उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  भाजपा नेता राणे ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- सुशांत ने खुदकुशी नहीं की, उनकी हत्या हुई


इससे पहले बुधवार पांच अगस्त को भाजपा नेता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मंत्री मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला।

उन्होंने कहा था कि सुशांत के घर के पास अभिनेता डीनो मोरिया के घर रोज मंत्री आते हैं। वह रोज आकर वहां क्या करते हैं? हालांकि राणे ने मंत्री का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि जब उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेगी तो सभी को पता चल जाएगा। तब मैं भी मंत्री के फोटो और सुबूतों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed