फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader narayan rane alleged that sushant singh rajput did not commit suicide rather he was killed

भाजपा नेता राणे ने लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- सुशांत ने खुदकुशी नहीं की, उनकी हत्या हुई

Wed, 05 Aug 2020 05:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 05 Aug 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
bjp leader narayan rane alleged that sushant singh rajput did not commit suicide rather he was killed
नारायण राणे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने मंगलवार को कई सनसनीखेज आरोप लगाए। राणे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 13 जून की रात सुशांत के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मंत्री मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला। सुशांत के घर के पास अभिनेता डिनो मोरिया के घर रोज मंत्री आते हैं। वह रोज आकर वहां क्या करते हैं? हालांकि राणे ने मंत्री का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि जब उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेगी तो सभी को पता चल जाएगा।
विज्ञापन



राणे ने कहा, तब मैं भी मंत्री के फोटो और सुबूतों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, दिशा के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या की गई। मेरे पास दिशा की ऑटोप्सी रिपोर्ट है। उनके प्राइवेट पार्ट पर घाव के निशान है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में हम अदालत भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत को 20 दिन से मिल रही थी धमकी

राणे ने दावा किया कि सुशांत को 20 दिनों से धमकी मिल रही थी। वह लगातार अपना मोबाइल नंबर बदल रहे थे। राणे ने कहा कि सुशांत की ऊंचाई साढ़े छह फीट की थी और उनके घर की छत की ऊंचाई आठ फीट है। ऐसे में आत्महत्या कैसे हो सकती है? राणे ने कहा कि 50 दिन बीतने के बावजूद मुंबई पुलिस पता नहीं कर पाई है कि आरोपी कौन हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed