फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical Strike: on DS Hooda remark Bipin Rawat said these are individual persons perceptions

बुलंदशहर हिंसा : जीतू फौजी पर बोले सेना प्रमुख- अगर सबूत होगा तो पुलिस के सामने लाएंगे

Sat, 08 Dec 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Surgical Strike: on DS Hooda remark Bipin Rawat said these are individual persons perceptions
सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

सर्जिकल स्ट्राइक की निगरानी करने वाले तत्कालीन नॉर्दर्न कमांड के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ  लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह हुड्डा (सेनानिवृत्त) ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का काफी प्रचार किया गया। उन्होंने खास बातचीत में कहा था कि ऑपरेशन को सार्वजनिक करने का फैसला सरकार का था, लेकिन मेरा मानना है कि इस ऑपरेशन का अब राजनीतिकरण ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जनरल हुड्डा के बयान पर सेनाध्यक्ष बिपिन रावत का बयान आया है। उनका कहना है कि वह हुड्डा के शब्दों की इज्जत करते हैं। रावत ने कहा, 'यह एक व्यक्ति की अपनी निजी धारणा है इसलिए इसपर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। वह उन प्रमुख व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्होंने इस ऑपरेशन का संचालन किया इस वजह से मैं उनके शब्दों का बहुत सम्मान करता हूं।' 
विज्ञापन


बुलंदशहर हिंसा के आरोपी जवान जीतेंद्र मलिक के बारे में किसी भी अपडेट के बारे में पूछे जाने पर सेनाध्यक्ष ने कहा, 'यदि उसके खिलाफ कोई सबूत है और पुलिस को लगता है कि वह संदिग्ध है तो हम उसे उनके सामने पेश कर देंगे। हम पूरी तरह से पुलिस का सहयोग करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला से खास बातचीत में हुड्डा ने कहा था, सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन को सार्वजनिक किया गया, यह सरकार का फैसला था, लेकिन मेरा मानना है कि इस ऑपरेशन का अब राजनीतिकरण ठीक नहीं है। सेना बहुत से ऑपरेशन करती रहती है, लेकिन इन सैन्य अभियानों का इस्तेमाल यदि राजनीतिक फायदा लेने के लिए किया जाए, तो ये देश और सेना दोनों के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने कहा था कि राजनीतिक और सेना के मुद्दों को अलग-अलग ही रखना बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा था कि सभी सैन्य ऑपरेशन्स को भी सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन इस ऑपरेशन की परिस्थितियों ऐसी थी कि इसे सार्वजनिक करना पड़ा। क्या केंद्र सरकार इस ऑपरेशन के लिए राजी थी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया था कि सैन्य अभियानों को चलाना सेना का फैसला होता है, लेकिन इस तरह के बड़े अभियानों पर मुहर प्रधानमंत्री ही लगाते हैं।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed