फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu said 56 new airports will start working in after some year

अगले कुछ सालों में 56 नए हवाईअड्डे होंगे चालू: सुरेश प्रभु

Fri, 06 Apr 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu said 56 new airports will start working in after some year
सुरेश प्रभु

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने यहां बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ग्लोबल लॉजिस्टिक समिट में कहा कि अगले कुछ वर्षों में देश में 56 नए हवाईअड्डे काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार का दोहन करने तथा घरेलू व वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों का अधिक से अधिक तथा तेजी से एकीकरण करने को लेकर भारत जैसे देश के लिए दक्ष लॉजिस्टिक तंत्र बेहद महत्वपूर्ण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अगले कुछ वर्षों में 56 नए हवाईअड्डे काम करना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सभी हितधारकों के एक साथ आने से लॉजिस्टिक व कनेक्टिविटी के सुधार के लिए सही मंच का निर्माण होगा, जो देश के भीतर तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रवाह के लिए जरूरी है। सालाना 10 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ रहे भारतीय लॉजिस्टिक उद्योग के 2019-20 तक लगभग 215 अरब डॉलर का हो जाने की संभावना है। बीते एक दशक के दौरान रेलवे, रोड, हाइवे, इनलैंड वाटरवेज, एविएशन, पोर्ट्स तथा कोस्टल शिपिंग मे उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स (विश्व बैंक द्वारा तैयार) में भारत की रैंकिंग 2014 के 54 से सुधरकर 2016 में 35 हो गई।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक सेवाओं की मांग में वृद्धि को बरकरार रखने के लिए लॉजिस्टिक के प्रति एक सुसंगत दृष्टिकोण विकसित करना महत्वपूर्ण है। इन मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने तथा बेहतर समझ विकसित करने के लिए वाणिज्य विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने फिक्की तथा विश्व बैंक समूह के सहयोग से पांच एवं छह अप्रैल, 2018 को समिट का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed