फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Gopi: Will Suresh Gopi leave Modi's cabinet? A Day after swearing-in, said- I don't want ministerial po

Suresh Gopi: सुरेश गोपी ने मोदी कैबिनेट छोड़ने की खबरों का खंडन किया, मीडिया में गलत खबरें फैलाने की कही बात

Mon, 10 Jun 2024 03:08 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:08 PM IST
सार

अभिनेता से नेता बने केरल के सांसद सुरेश गोपी ने बताया कि जल्द ही मंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं। सुरेश गोपी भाजपा के पहले सांसद हैं, जिन्होंने केरल में लोकसभा सीट जीती है। अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने त्रिशूर से चुनाव लड़ा। 
 

विज्ञापन
Suresh Gopi: Will Suresh Gopi leave Modi's cabinet? A Day after swearing-in, said- I don't want ministerial po
सुरेश गोपी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले दिन चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि उन्हें जल्द ही मंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। गोपी ने 2024 के संसदीय चुनावों में त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी और केरल से भाजपा के पहले लोकसभा सांसद बनकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन


खबरों का खंडन किया, पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी शेयर की
मीडिया में रिपोर्ट वायरल होने के बाद भाजपा सांसद गोपी ने खबरों का खंडन करते हुए एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत खबर फैलाई जा रही है कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह सरासर गलत है।' उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और वे खुद भी केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश गोपी के मंत्री पद छोड़ने की बात पर कुछ मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि उन्होंने फिल्म साइन कर रखी हैं, जिस कारण से वो पद की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे मंत्रियों के पोर्टफोलियो के आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद सोच विचार का फैसला करेंगे। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने बयान दिया था कि वे मंत्री पद नहीं चाहते हैं, वे बिना पद के ही लोगों की सेवा करना चाहते हैं।



दरअसल, गोपी चुनावों के दौरान केरल के लिए 'मोदीयूड गारंटी' (मोदी की गारंटी) वादे का चेहरा बन गए थे। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। 65 वर्षीय अभिनेता ने 2024 के लोकसभा चुनावों में त्रिशूर की संसदीय सीट जीती। यहां उन्होंने अधिवक्ता और सीपीएम उम्मीदवार वीएस सुनीलकुमार को 74,686 मतों से हराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में त्रिशूर में अपना पहला चुनावी रोड शो किया था और बाद में प्रधानमंत्री ने गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में गोपी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए निर्वाचन क्षेत्र का एक और दौरा भी किया था।

इससे पहले चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं। जो असंभव था, वह शानदार तरीके से संभव हो गया। यह 62 दिनों की चुनावी प्रक्रिया नहीं थी, यह पिछले 7 वर्षों से भावनात्मक यात्रा थी। मैं पूरे केरल के लिए काम करता हूं। मेरी पहली पसंद एम्स बनवाना होगा । सुरेश गोपी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन को भी रविवार को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed