फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Gopi: 'I don't want to become a minister, my plans for Kerala should be implemented', statement of Gopi

Suresh Gopi: 'मंत्री नहीं बनना चाहता, केरल के लिए मेरी योजनाएं लागू हों', एक्टर से नेता बने सुरेश गोपी का बयान

Thu, 06 Jun 2024 12:33 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:33 PM IST
सार

अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने केंद्रीय मंत्री नहीं बनना चाहते। वे कहते हैं कि वे सिर्फ केरल के लोगों के कल्याण के लिए उनके द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। बता दें कि सुरेश गोपी ने केरल में त्रिशूर सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Suresh Gopi: 'I don't want to become a minister, my plans for Kerala should be implemented', statement of Gopi
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम @sureshgopi

विस्तार

अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने केंद्रीय मंत्री नहीं बनना चाहते। वे कहते हैं कि वे सिर्फ केरल के लोगों के कल्याण के लिए उनके द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। बता दें कि सुरेश गोपी ने केरल में त्रिशूर सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में केरल में इस बार भाजपा का खाता खुल गया है। कड़ी मेहनत के बाद भी भाजपा केरल में सिर्फ एक ही सीट जीत पाई हैं। त्रिशूर में भाजपा नेता की जीत सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक बड़ा झटका थी। एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने अंतिम क्षण तक विभिन्न एग्जिट पोल को खारिज कर दिया था, जिसमें गोपी की जीत और राज्य में कमल खिलने की संभावना जताई गई थी। केरल के त्रिशूर से अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने यह सीट जीतकर भाजपा को नई जीत दिलाई है।
विज्ञापन


अब सुरेश गोपी का कहना है कि वे केंद्रीय मंत्री नहीं बनना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि लोगों के कल्याण के लिए मंत्रालय की प्रस्तावित योजनाओं का क्रियान्वयन। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें सिर्फ मंत्रालय तक सीमित न रखा जाए। क्योंकि वह एक सांसद के रूप में लोगों के लिए मंत्री की तुलना में अधिक काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मैं मंत्री नहीं बनना चाहता। मैं बस इतना चाहता हूं कि जब मैं दृढ़ संकल्प के साथ केरल के लोगों के लिए कोई परियोजना लेकर जाऊं, तो संबंधित मंत्रालय उसे लागू करें।" सुरेश गोपी ने यह भी कहा कि वे सिर्फ इसलिए कि वह त्रिशूर से जीते हैं, एक सांसद के रूप में उनका काम यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह केरल और पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लिए भी एक सांसद के रूप में काम करेंगे। 


त्रिशूर पूरम उत्सव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित मंदिर उत्सव को कैसे आयोजित किया जाए, इस पर "एक नई कथा और एक नई स्क्रिप्ट" होगी। बता दें कि इस साल त्रिशूर पूरम के दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए कथित प्रतिबंधों और अनुष्ठानों में उनके कथित हस्तक्षेप के बारे में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed