फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Angadi Had Not Lost Any Lok Sabha Elections In Past 16 years, Was One Of The Biggest Face Of BJP In Karnataka

16 साल लोकसभा चुनाव में 'अजेय' रहे अंगड़ी, कर्नाटक में भाजपा के सबसे बड़े चेहरों में से थे एक

Thu, 24 Sep 2020 01:33 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 24 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Suresh Angadi Had Not Lost Any Lok Sabha Elections In Past 16 years, Was One Of The Biggest Face Of BJP In Karnataka
सुरेश अंगड़ी - फोटो : Social Media

कोविड-19 (कोरोना वायरस) संक्रमण के कारण बुधवार को एम्स में अंतिम सांस लेने वाले रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी भाजपा के अजेय सांसदों में से एक थे। वे कर्नाटक की बेलगावी लोकसभा क्षेत्र से साल 2004 से लगातार सांसद चुने जा रहे थे। उन्हें कर्नाटक भाजपा के बड़े चेहरों में से एक गिना जाता था।

विज्ञापन


बेलगावी के कोप्पा गांव के लिंगायत परिवार में एक जून, 1955 को जन्मे अंगड़ी ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का दामन थाम लिया था। उन्होंने वकालत की डिग्री लेने के बाद व्यापार में हाथ आजमाया और भाजपा के साथ राजनीतिक जीवन भी शुरू किया। उनके राजनीतिक सफर का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब उन्हें भाजपा का बेलगावी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस पद पर वे 2004 में पहली बार बेलगावी लोकसभा से सांसद चुने जाने तक कार्यरत रहे। पहली बार संसद में पहुंचने के बाद उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा और 2009, 2014 के बाद पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी 65 वर्षीय अंगड़ी आसानी से सांसद चुने गए। उनके नाम पर बंगलूरू के बाहरी हिस्से में लंबे समय से चल रही लोकल रेल सेवा की मांग को मंजूरी दिलाने की उपलब्धि भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15,990 करोड़ रुपये की इस परियोजना में बंगलूरू के चार बाहरी कॉरिडोर को 148.17 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से साल 2025 तक आपस में जोड़ा जाएगा। उनका सुरेश अंगड़ी एजुकेशन फाउंडेशन बेलगावी और आसपास के जिलों में दर्जनों कॉलेज चला रहा है। 

पीएम मोदी ने जताया दुख

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।'
 

Shri Suresh Angadi was an exceptional Karyakarta, who worked hard to make the Party strong in Karnataka. He was a dedicated MP and effective Minister, admired across the spectrum. His demise is saddening. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/2QDHQe0Pmj

— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020

राष्ट्रपति ने जताया दुख, कहा- कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि
सुरेश अंगड़ी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।
 

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 23, 2020

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताते हुए कहा, इस समय मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है। वह एक अद्भुत इंसान थे। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वह मुझसे बड़े थे। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा समर्थन किया। उनके नेतृत्व में भारतीय रेलवे कई नए आयाम ले रहा था।'
 

Words fail me at this time, he was an absolutely wonderful human being. It is a deep personal loss for me. He was elder to me, he always guided & supported me. Under his leadership, Indian railways was taking many new dimensions: Railway Minister Piyush Goyal https://t.co/yMqOJr3Kh8 pic.twitter.com/xQBka7yT3i

— ANI (@ANI) September 23, 2020

 
कर्नाटक से वरिष्ठ भाजपा नेता व रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वे हमेशा देश और पार्टी की निस्वार्थ सेवा के लिए याद किए जाएंगे। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। - अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

येदियुरप्पा ने कहा- स्तब्ध हूं, मुझे भरोसा नहीं हुआ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा सहित कई अन्य नेताओं ने रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है। येदियुरप्पा ने कहा कि वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मुझे भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा अंगड़ी एक विनम्र, सौम्य और लोकप्रिय नेता थे। उनकी मृत्यु न केवल पार्टी और राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

देवेगौड़ा ने अंगड़ी को छोटा भाई बताया
वहीं जदएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने ट्वीट किया कि मैं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बेलगावी से सांसद सुरेश अंगडी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। अंगड़ी को अपना छोटा भाई बताते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें खोकर मैं बहुत दुखी हूं। यह हमारे राष्ट्र के लिए एक असहनीय क्षति है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने भी ट्वीट किया कि सांसद सुरेश अंगड़ी के निधन की खबर से दुखी हूं। इनके अलावा प्रह्लाद जोशी, डीवी सदानंद गौड़ा, उप-मुख्यमंत्रियों लक्ष्मण सावदी, गोविंद कार्जोल, डॉ. सीएन अश्वथ नारायण और बसावराज बोम्मई, सांसद शोभा करंदलाजे और नलिन कुमार कटील ने भी अंगड़ी के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed