फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat: three guys died due to Electric current run in Fast food Cart

सूरत में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 5 सेकेंड में हो गई 3 लोगों की मौत

Wed, 07 Mar 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Wed, 07 Mar 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
Surat: three guys died due to Electric current run in Fast food Cart
सूरत

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सिर्फ 5 सेकेंड में तीन लोग काल के गाल में समा गए। 

विज्ञापन


घटना सूरत स्थित डिंडोली की है। जहां मेन रोड पर कैलाश रेजिडेंसी के पास कुछ युवक पावभाजी का ठेला लगाते थे। रविवार की रात वह दुकान का काम खत्म करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। आखिर में वह अपने ठेले को सड़क के किनारे रख रहे थे। इसी दौरान उनके ठेले में करंट दौड़ गया। 
विज्ञापन


करंट लगने से ठेले को सरका रहे 5 में से 3 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 युवक ठेले से दूर हो गए। महज तीस सेकंड में यह पूरी घटना घटित हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जो तीन युवक करंट की चपेट में आए, उन्हें बचने का वक्त तक नहीं मिला। इस घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती गई होती, तो इन युवकों की जान बच सकती थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हड़कंप मच गया। देर रात तीन युवकों की मौत के बाद व्यापारी वहां जुट गए। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि लोहे के ठेले होने की वजह से करंट लगा था। एतिहातन बाजार के ठेलों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।     


बताया जा रहा है कि मृत युवक राजस्थान के रहने वाले थे। ठेले के नीचे लगा तार उस वक्त कट गया जब ठेले को घुमाया जा रहा था। इसी वजह से युवकों की मौत हुई। सीसीटीवी फुटेज आने से पहले लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं थी कि आखिर युवकों की मौत कैसे हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed