फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   surat of gujrat is the cleanest railway station of india

गुजरात का सूरत है देश का सबसे साफ सुथरा रेलवे स्टेशन

Fri, 18 Mar 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
surat of gujrat is the cleanest railway station of india
सूरत रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

देश के सबसे साफ सुथरे स्टेशनों की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है। इस सूची में शुरुआत के 30 स्टेशनों में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का एक भी स्टेशन शामिल नहीं है। सूची में गुजरात के सूरत स्टेशन को पहला स्थान हासिल हुआ है। दूसरे स्टेशन पर भी गुजरात का राजकोट स्टेशन है। आईआरसीटीसी की ओर से जारी की गई सूची में उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों की बात करें तो उसमें झांसी स्टेशन अव्वल आया है। उसे साफ सुथरे स्टेशनों की रैकिंग में 31 वां स्थान मिला है। जबकि इलाहाबाद जंक्शन इस सूची में 35 वें स्थान पर है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान ’के तहत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और टीएनएस इंडिया की ओर से 16 जनवरी से 05 फरवरी के मध्य देश के 407 ए वन ग्रेड और ए ग्रेड के स्टेशनों पर सर्वे कराया गया था। इस अवधि में 1.34 लाख यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस दौरान आईआरसीटीसी और टीएनएस इंडिया की ओर से तैयार एक प्रश्नोत्तरी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


इसमें साफ सफाई से जुड़े सवालों के जवाब यात्रियों से लिए गए। यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार सर्वे की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आईआरसीटीसी ने जारी कर दी। साफ सुथरे ए वन ग्रेड के 75 स्टेशनों की सूची में नंबर एक पर पश्चिम रेलवे का सूरत स्टेशन रहा। दूसरे स्थान पर भी पश्चिम रेलवे का राजकोट रहा, जबकि तीसरे स्थान पर दक्षिण पूर्व रेलवे का बिलासपुर जंक्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन स्टेशनों में उत्तर भारत का सिर्फ चंडीगढ़ स्टेशन ही अपना स्थान बना सका। चंडीगढ़ को छठवीं पोजीशन हासिल हुई। देश की राजधानी नई दिल्ली को 55 वां और दिल्ली को 64 वां स्थान इसमें मिला है। एनसीआर जोन की बात करें तो झांसी के बाद इलाहाबाद को 35 वां, आगरा कैंट को 49 वां, ग्वालियर को 53 वां, मथुरा को 61 वां और कानपुर सेंट्रल को 70 वां स्थान मिला। ओवर ऑल यूपी की बात करें तो इसमें एनईआर का लखनऊ जंक्शन 21 वें स्थान के साथ अव्वल रहा। एनईआर के गोरखपुर को 36 वां एवं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी कैंट को 65 वां स्थान मिला है।

‘ देश के ए वन ग्रेड के सबसे साफ 75 स्टेशनों की सूची जारी की गई है। यात्रियों के फीड बैक और सफाई व्यवस्था के आधार पर ही इस सूची में रैकिंग दी गई है।’
-संदीप दत्ता, पीआरओ, आईआरसीटीसी।

देश के साफ सुथरे टॉप 10 स्टेशन

surat of gujrat is the cleanest railway station of india
रेलवे भर्ती में नहीं होगा अब इंटरव्यू - फोटो : pti
 
स्टेशन का नाम जोन रैंक
सूरत डब्ल्यूआर  01
राजकोट  डब्ल्यूआर 02
बिलासपुर एसईआर 03
शोलापुर सीआर 04
मुंबई सेंट्रल डब्ल्यूआर 05
चंडीगढ़ एनआर 06
भुवनेश्वर ईसीओआर 07
बड़ोदरा डब्ल्यूआर 08
मदुरई जं एसआर 09
न्यूजलपाईगुड़ी एनएफआर 10



यूपी के स्टेशनों  की रैंक

 
स्टेशन का नाम जोन रैंक
लखनऊ जं. एनईआर 21
झांसी जं. एनसीआर 31
इलाहाबाद एनसीआर 35
गोरखपुर एनईआर 36
लखनऊ एनआर 43
आगरा कैंट एनसीआर 49
बरेली जं. एनआर 58
मथुरा जं. एनसीआर 61
वाराणसी एनआर 65
कानपुर सेंट्रल एनसीआर  70
मुगलसराय  ईसीआर 74


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed