फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat building collapse Death toll rises to 7 Know all about it

Gujarat: सूरत शहर में छह मंजिला इमारत ढही; जान गंवाने वालों का आंकड़ा सात हुआ, हादसे के वक्त सो रहे थे लोग

Sun, 07 Jul 2024 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Jul 2024 08:39 AM IST
सार

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे।

विज्ञापन
Surat building collapse Death toll rises to 7 Know all about it
Gujarat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। घटना बीते दिन दोपहर में करीब दो बजकर 45 मिनट पर हुई थी।

विज्ञापन


12 घंटे से ज्यादा समय तक चला बचाव अभियान
गहलोत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान चल रहा था। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कह मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।
विज्ञापन


पांच फ्लैटों में लोग रहते थे
उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद रात भर में छह और शव निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत काफी जर्जर हो गई थी
मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed