{"_id":"60588daa8ebc3e8d2b2dc8ce","slug":"supreme-court-to-pronounce-judgement-in-loan-moratorium-case-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन मोरेटोरियम मामला : सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोन मोरेटोरियम मामला : सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
Tue, 23 Mar 2021 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
लोन मोरेटोरियम मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। बता दें कि न्यायालय बैंकों द्वारा कर्जदारों से ब्याज पर ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर पिछले कई महीने से सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहकों को ऋण की किस्तों के भुगतान पर रोक की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसी कड़ी में बैंकों ने इस सुविधा का लाभ लेने वाले ग्राहकों से ऋण की मासिक किस्तों (ईएमआई) के ब्याज पर ब्याज वसूला है, जिसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन