फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court To Hear Over Change Of Land Use Under Central Vista Project

सेंट्रल विस्टा: सुप्रीम कोर्ट भूमि उपयोग बदलाव को चुनौती देने वाले मुद्दे पर पहले करेगा सुनवाई

Fri, 21 Aug 2020 07:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court To Hear Over Change Of Land Use Under Central Vista Project
supreme court - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह सेंट्रल विस्टा परियोजना मामले में सबसे पहले भूमि उपयोग के बदलावों को चुनौती देने वाले मुद्दे पर सुनवाई करेगा। इस परियोजना के तहत राष्ट्रपति भवन से लेकर लुटियंस तक के करीब तीन किलोमीटर लंबे हिस्से में बड़े बदलाव करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने परियोजना को दी गई पर्यावरण मंजूरी समेत कई अन्य पहलुओं पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा, भूमि उपयोग में बदलावों को लेकर लगे आरोप इस मामले का शुरुआती मुद्दा है। हम यहीं से सुनवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, इ याचिकाओं में कई बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। जैसे भूमि उपयोग में बदलाव, वैधानिक और नगरपालिका कानूनों का कथित उल्लंघन और पर्यावरण मंजूरी समेत कई अन्य पहलू। पीठ ने कहा, सुविधा के लिए जिस क्रम में सुनवाई आगे बढे़गी उसका एक मसौदा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दर्ज की गई विभिन्न याचिकाओं के प्रमुख मुद्दों के समक्ष उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों का जिक्र किया गया है। साथ ही इसमें खासतौर पर उन अधिसूचनाओं या नोटिसों का जिक्र है जिन्हें चुनौती दी गई। पीठ ने इसके साथ ही सभी पक्षों से अगली तारीख तक मसौदे में सुधार के लिए सुझाव देने को भी कहा है। इस मामले में 25 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed