{"_id":"5d78c6898ebc3e017f1e5ad2","slug":"supreme-court-to-hear-on-september-16-the-petition-filed-by-k-n-govindacharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग: 16 सितंबर को गोविंदाचार्य की याचिका सुनेगा सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग: 16 सितंबर को गोविंदाचार्य की याचिका सुनेगा सुप्रीम कोर्ट
Wed, 11 Sep 2019 03:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 11 Sep 2019 03:33 PM IST
सार
- गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की लाइव स्ट्रीमिंग की गुहार लगाई थी।
- अब सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आरएसएस विचारक केएन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर छह अगस्त से शुरू होने वाले अयोध्या मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने की गुहार लगाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। गोविंदाचार्य का कहना है कि यह करोड़ों लोगों के हितों से जुड़ा मामला है, जो इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलने की आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि अयोध्या विवाद में मध्यस्थता प्रक्रिया बेनतीजा रहने पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने छह अगस्त से इस मामले की नियमित सुनवाई करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
गोविंदाचार्य ने अपनी याचिका में कहा है कि भारत डिटिजल दुनिया में सुपर पावर बन चुका है, लिहाजा अयोध्या मामले की लाइव स्ट्रीमिंग करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अयोध्या मामला राष्ट्रीय महत्व का है। साथ ही जानने के हक को मौलिक अधिकार के दायरे में रखा गया है और न्याय तक पहुंच भी नागरिकों का अधिकार है। ऐसे में अयोध्या मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की जानी चाहिए।
विज्ञापन
गोविंदाचार्य ने सितंबर, 2018 के सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया है जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत करने की बात कही गई थी। लाइव स्ट्रीमिंग होने से जो लोग अदालत के निर्णय से प्रभावित होते हैं। वे यह समझ सकेंगे कि न्यायिक आदेश किस तरह से दिए जाते हैं।
76 वर्षीय गोविंदाचार्य ने अपनी याचिका में कहा है कि भगवान राम के भक्तों को यह जानने में दिलचस्पी है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कोई व्यक्ति भगवान राम का प्रतिनिधित्व कैसे करेगा। गोविंदाचार्य ने कहा कि उनकी तरह करोड़ों लोग इस सुनवाई के गवाह बनना चाहते हैं लेकिन मौजूदा व्यवस्था के तहत ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग जरूरी है।