फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear a petition filed by prashant bhushan seeking sit probe against cbi officials

सीबीआई मामला: प्रशांत भूषण की एसआईटी जांच वाली याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार

Thu, 25 Oct 2018 11:12 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court to hear a petition filed by prashant bhushan seeking sit probe against cbi officials
प्रशांत भूषण - फोटो : SELF

सीबीआई मामले पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को कहा कि वह विशेष निदेशक राकेश अस्थाना सहित सीबीआई के विभिन्न अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एसआईटी जांच न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग करने वाली जनहित याचिका की जल्द सुनवाई पर विचार करेगा। केंद्र सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक अस्थाना से सारे अधिकार वापस ले लिए हैं। 

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने एनजीओ 'कॉमन कॉज' की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की यह दलील सुनी कि भ्रष्टाचार के व्यापक मुद्दे हैं, जिनसे जांच एजेंसी प्रभावित हो रही है और जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत है। 
विज्ञापन


पीठ ने भूषण से ब्योरा देने को कहा और उन्हें यकीन दिलाया कि उनकी याचिका की जल्द सुनवाई पर विचार किया जाएगा। 'कॉमन कॉज' ने अस्थाना सहित सीबीआई के कई अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की एसआईटी जांच न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शीर्ष न्यायालय बुधवार को सीबीआई प्रमुख वर्मा की उस याचिका पर 26 अक्तूबर को सुनवाई करने पर सहमत हुआ था, जिसमें उन्होंने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने और उनसे सारे अधिकार वापस ले लिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी है। 

गुरुवार को सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर से चार संदिग्धों को पकड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चारों संदिग्धों के नाम धीरज कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार और प्रशांत कुमार है। सभी ने खुद को आईबी का अधिकारी बताया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक (डायरेक्टर) राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनपर एक कारोबारी सतीष बाबू सना से रिश्वत लेने का आरोप है। यह मामला मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़ा हुआ है।

वहीं, अस्थाना ने भी पलटवार करते हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बता दें कि सीबीआई के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो शीर्ष अधिकारियों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। 

इस मामले में सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने उनके घर पर छापा मारकर 8 मोबाइल फोन और 1 आईपैड जब्त किया है। साथ ही मोइन कुरैशी मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed