फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court takes Suo Motu cognizance of Lakhimpur Kheri Violence hearing on Thursday

लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, आज होगी सुनवाई, चीफ जस्टिस रमण खुद सुनेंगे मामला

Thu, 07 Oct 2021 01:38 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Oct 2021 01:38 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार की दोपहर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र है। 

विज्ञापन
Supreme Court takes Suo Motu cognizance of Lakhimpur Kheri Violence hearing on Thursday
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में रविवार को हुए बवाल का सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्वत: संज्ञान लिया। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। इससे पहले मंगलवार को हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। दो वकीलों ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर कर मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दायर करने और उन्हें दंडित करने की मांग की थी।
विज्ञापन


याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह गृह मंत्रालय व पुलिस को मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दे। यह भी मांग की गई है कि हिंसा व उपद्रव मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निश्चित समय में जांच का आदेश भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार की दोपहर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र है। इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं और राजनीतिक हालात भी गर्म बने हुए हैं। वहीं, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले  का स्वत: संज्ञान लिया और गुरुवार को सुनवाई करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed