फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court takes suo moto cognizance in Swami Chinmayananda case, listed for Friday

चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोप लगाने वाली छात्रा का कमरा सील

Fri, 30 Aug 2019 08:32 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court takes suo moto cognizance in Swami Chinmayananda case, listed for Friday
गायब छात्रा, स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व गृह राज्यमंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर से लापता छात्रा पर वकीलों के समूह की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत आज इस मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


बुधवार को कुछ वकीलों ने शीर्ष अदालत में याचिका देकर इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। वकील समूह का कहना है कि पूर्व मंत्री पर आरोप लगाने वाली छात्रा पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश से गायब है। इसलिए अदालत दखल दे। वकीलों के समूह ने इस मामले में एक चिट्ठी भी लिखी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और अब इस पर शुकव्रार को जस्टिस आर भानुमति की पीठ सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह (छात्रा) मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख एवं 72 वर्षीय भाजपा नेता के इशारे पर लापता की गई। वह आश्रम द्वारा संचालित एक कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा है। 

साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छत्रा के हॉस्टल रूम को पुलिस ने बुधवार देर शाम सील कर दिया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के कुछ लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने आखिर रूम को सील कर दिया।

अपहृत छात्रा के पिता ने हॉस्टल रूम देर से सील किए जाने पर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि तहरीर दिए जाने के तीसरे दिन शाम को कमरा सील किया गया। यह केवल लीपापोती की कार्रवाई है। तीन दिन में तो रूम में रखे सबूतों से कोई भी छेड़छाड़ कर सकता है।

यूपी महिला आयोग अध्यक्ष ने की परिजनों से बात

इससे पहले एसएस लॉ कॉलेज की लापता छात्रा के परिजन से गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक बाथम ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर और एडीजी जोन, बरेली से बात की और उनसे मामले के बारे में बारे में विस्तार से जानकारी ली। आयोग ने बुधवार को शाहजहांपुर जिला प्रशासन से छात्रा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी ।

बाथम ने संवादादाताओं से बातचीत में कहा, 'हमने मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से रिपोर्ट मांगी है। हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और हम उम्मीद करेंगे छात्रा सुरक्षित घर वापस आये।' शाहजहांपुर के महाविद्यालय से एलएलएम कर रही छात्रा ने 24 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने एवं उसे व उसके परिवार को जान का खतरा बताया था। इसके बाद चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

आखिरी बार दिल्ली में देखी गई लापता छात्रा

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को बताया था कि चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप है, उसकी आखिरी लोकेशन पिछली 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में मिली थी। पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही लड़की वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया है।



लड़की के पिता हरीश चंद्र गुप्ता के मुताबिक 23 अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद पता लगाने पर लड़की के हॉस्टल के कमरे में ताला लगा पाया था। उसके बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एक अनजान मोबाइल नंबर से उनकी बेटी का फोन आया जिसमें उसने बताया कि वह ठीक है। उसके बाद उसने कॉल खत्म कर दी। उसके बाद जब उसकी मां ने खुद उस नंबर पर फोन किया तो दिल्ली के एक होटल के कर्मचारी ने उठाया और बताया कि एक लड़की सफेद कार से आई थी और उसने मोबाइल का रीचार्ज खत्म होने की बात कहकर उसके फोन से बात की थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed