Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court sir pleas election commission nalin kohli reaction

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष को दिया झटका: चुनाव आयोग को नोटिस से इनकार, किस पर भड़के नलिन कोहली?

Tue, 17 Nov 2026 07:56 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस और डीएमके नेताओं की नई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया है। अदालत ने आयोग को जवाब दाखिल करने की छूट देते हुए अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की है। भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक चलेगी। वहीं, इंडिया गठबंधन ने एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग से 48 सवालों के जवाब मांगने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मांगी है।
 

विज्ञापन
supreme court sir pleas election commission nalin kohli reaction
नलिन कोहली, भाजपा नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कांग्रेस और डीएमके नेताओं ने कई राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए नई याचिकाएं दाखिल की थीं। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन याचिकाओं पर चुनाव आयोग को औपचारिक नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले से जुड़ी ऐसी ही याचिकाएं पहले से लंबित हैं। पीठ ने चुनाव आयोग को अपना जवाब दाखिल करने की छूट दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


नलिन कोहली ने विपक्ष की याचिकाओं पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के रुख पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है और कानून के मुताबिक ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और अदालत जिस तरह निर्देश देगी, उसी के अनुसार सुनवाई आगे बढ़ेगी। यह प्रक्रिया याचिकाकर्ताओं या आवेदकों की मर्जी से नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं को अदालत की प्रक्रिया का पालन क्यों करना होगा?
नलिन कोहली ने कहा कि जब याचिकाकर्ता खुद अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं और उसके अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का पालन भी करना होगा। उन्होंने कहा कि अदालत में मामला आने के बाद अंतिम फैसला आने तक सभी पक्षों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलना होता है। उन्होंने कहा कि आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ही मामले के गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाएगा और तय करेगा कि याचिका में कोई दम है या नहीं। नलिन कोहली ने साफ किया कि इस मामले में अदालत के निर्देश ही आगे की कार्रवाई का आधार होंगे।

यह भी पढ़ें: दस्तावेज होने पर भी मतदाता सूची से नाम गायब?: सुप्रिया सुले पहुंचीं कलेक्टर के पास; अब हर हफ्ते क्या होगा?

चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की तैयारी में इंडिया गठबंधन
दूसरी ओर, एसआईआर को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी की है। सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को 48 सवालों वाली प्रश्नावली भेजने की अनुमति मांगी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी), दो चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग के महानिदेशक (आईटी) से जवाब मांगने की बात कही गई है। 


कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की ओर से दाखिल हलफनामे में वोट चोरी को लेकर उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि एसआईआर में बड़ी खामियों के कारण वोट चोरी का रास्ता खुला है।

विपक्ष की प्रश्नावली में क्या-क्या?
कांग्रेस के मुताबिक, प्रश्नावली में चुनाव आयोग के कई फैसलों और चुनावी प्रक्रियाओं में किए गए बदलावों को लेकर सवाल शामिल हैं। इनमें पूछा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कितने फैसलों का बाकी दो चुनाव आयुक्तों ने विरोध किया था और देशभर में एसआईआर कराने का फैसला किसने लिया था। इसके अलावा नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलाव करने का निर्णय किसने लिया और इसे किसने मंजूरी दी, इस पर भी जवाब मांगा गया है। 

प्रश्नावली में ईआरओनेट (ERONET) और ईसीआईनेट (ECINET) को केंद्रीकृत करने के फैसले के साथ मतदाता सूची तक पहुंच पर केंद्रीय नियंत्रण स्थापित करने को लेकर भी सवाल हैं। कांग्रेस का कहना है कि इंडिया गठबंधन इन सवालों के जरिए एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग के फैसलों पर जवाबदेही तय करना चाहता है। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग से जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed