फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court Says The future of 10 percent reservation depends on our decision

10 फीसदी आरक्षण का भविष्य हमारे फैसले पर निर्भर, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट

Fri, 29 Mar 2019 02:32 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Supreme court Says The future of 10 percent reservation depends on our decision
सांकेतिक तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट ने वृहस्पतिवार को कहा कि सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी 103वें संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के बाद की नियुक्तियां उसके फैसले पर निर्भर करेगा। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने यह मौखिक टिप्पणी तब की जब इस संशोधन विधेयक को चुनौती देने वाले एक याचिकाकर्ता तहसीन पूनावाला की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने कहा कि रेलवे ने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां निकाली है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 103 संविधान संशोधन विधेयक को वैधता को एनजीओ जनहित अभियान और यूथ फॉर इक्वालिटी केअलावा 20 से अधिक लोग व संगठन ने चुनौती दी है। 
पीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए आठ अप्रैल को सुनवाई करेगा। वास्तव में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मसले पर अटॉर्नी जनरल पक्ष रखना चाहते हैं लेकिन वह फिलहाल संविधान पीठ में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

 
सुनवाई के दौरान धवन ने कहा कि सवाल यह है क्या महज अधिसूचना के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देना प्रभावी हो जाएगा जबकि सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय पीठ ने इंद्रा साहनी मामले में खासतौर पर इस पर रोक लगाई थी। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में लंबित है बावजूद इसके रेलवे ने इस अधिसूचना के तहत नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रा साहनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। धवन ने कहा कि अदालत को इस पर विचार करना चाहिए कि इस मसले को संविधान पीठ केपास भेजा जाना चाहिए या नहीं क्योंकि यह संशोधन अधिनियम संविधान के मूल ढांचे पर चोट है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मसले पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए।

 
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 10 फीसदी आरक्षण की वैधता को चुनौती देने वाले मसले पर शुरू की गई कार्यवाही पर रोक  लगा दी है। वास्तव में केंद्र सरकार ने आवेदन दाखिल कर इस पर रोक लगाने की गुहार की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा इस संबंध में दायर ट्रांसफर याचिका पर नोटिस भी जारी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed