{"_id":"5bbdad47867a55285f62fa45","slug":"supreme-court-says-policemen-do-not-enter-puri-jagannath-temple-by-taking-arms-and-wearing-shoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हथियार लेकर और जूते पहनकर जगन्नाथ मंदिर नहीं जा सकेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब हथियार लेकर और जूते पहनकर जगन्नाथ मंदिर नहीं जा सकेंगे पुलिसकर्मी
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Puri Jagannath Temple
उच्चतम न्यायालय ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कतार लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था लागू करने के दौरान तीन अक्टूबर को हुई हिंसा पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी हथियार लेकर और जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं करे।
विज्ञापन
बता दें कि तीन अक्टूबर को एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ने पंक्तिबद्ध दर्शन की व्यवस्था के विरोध में 12 घंटे का बंद रखा था। इस दौरान मंदिर परिसर में हुई हिंसा में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मामले पर आज सुनवाई के दौरान ओडिशा सरकार ने न्यायालय को बताया कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर में हुई हिंसा के सिलसिले में 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अब वहां स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
सरकार ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर के भीतर कोई हिंसा नहीं हुई थी। मंदिर प्रशासन के कार्यालय पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की गई थी।
गौरतलब है कि मंदिर के अधिकारियों ने कतार लगाकर दर्शन की व्यवस्था प्रायोगिक आधार पर शुरू की है। अब इसकी समीक्षा की जाएगी, क्योंकि स्थानीय लोग और सेवादार इसका विरोध कर रहे हैं।