{"_id":"5ff65d36467649221524ad50","slug":"supreme-court-says-difficulties-in-virtual-court-system-make-it-difficult-to-continue-proceedings","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल कोर्ट सिस्टम में दिक्कतों के चलते कार्यवाही जारी रखना मुश्किल: सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वर्चुअल कोर्ट सिस्टम में दिक्कतों के चलते कार्यवाही जारी रखना मुश्किल: सुप्रीम कोर्ट
Thu, 07 Jan 2021 06:30 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Jan 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मामलों की डिजिटल सुनवाई (वर्चुअल कोर्ट सिस्टम) में आ रही अड़चनों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे शीर्ष अदालत की कार्यवाही उचित तरीके से जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल कोर्ट सिस्टम में इस तरह की कोई खामी नहीं आ रही है। कोरोना महामारी के चलते सुप्रीम कोर्ट पिछले साल मार्च से मामलों की डिजिटल सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ ने पांच जनवरी को अपने आदेश में कहा, सुप्रीम कोर्ट में शुरुआत से ही वर्चुअल कोर्ट सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं कर रहा, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट में ऐसी कोई समस्या नहीं है। हम कल से कार्यवाही के दौरान बार बार संपर्क टूटने, आवाज गूंजने की समस्या देख रहे हैं और वह भी तब जब सिर्फ एक व्यक्ति दलीलें दे रहा है।
विज्ञापन
यह समझना मुश्किल है कि कई लाइसेंस दिए जाने के बावजूद हमें सिर्फ अपनी ही आवाजें सुनाई देती हैं। पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा, सेक्रेटरी जनरल इस मामले पर तुरंत गौर करें क्योंकि इस तरह उचित तरीके से कार्यवाही को जारी रखना मुश्किल हो गया है। पीठ ने पिछले साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।