फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court said sentence to death is right punishment for Tantric couple who killed a kid

दो साल के बच्चे की बलि देने वाले तांत्रिक दंपती की फांसी को सुप्रीम कोर्ट सही ठहराया

Thu, 10 Oct 2019 05:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Oct 2019 05:03 AM IST
सार

  • केस को 'रेयरेस्ट ऑफ दि रेयर' बताया, कहा- इनमें तनिक भी मानवता नहीं
  • धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर बच्चे की बलि देने वाले तांत्रिक दंपती को फांसी    
  • दो साल के बच्चे की कर दी थी हत्या, पहले भी एक बच्ची की ले चुके जान
  • हाईकोर्ट ने दोषियों की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला था

विज्ञापन
Supreme Court said sentence to death is right punishment for Tantric couple who killed a kid
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर दो साल के बच्चे की हत्या करने वाले तांत्रिक दंपती की फांसी की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन, जस्टिस एस सुभाष रेड्डी और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने छत्तीसगढ़ निवासी ईश्वरी लाल यादव और उसकी पत्नी किरण बाई द्वारा दो वर्ष के बच्चे की हत्या के मामले को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' बताते हुए फांसी की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


पीठ ने पाया कि इस दंपती को पहले भी छह साल की बच्ची की हत्या में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी, हालांकि हाईकोर्ट ने सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों में मानवता नाम की चीज नहीं है और इनके सुधरने की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक, 23 नवंबर को दो वर्षीय बच्चा दुर्ग स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके माता-पिता सहित अन्य परिजन बच्चे की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इतने में लोगों ने ईश्वरी लाल यादव के घर से तेज आवाज में म्यूजिक बजते सुना। जब परिजन उसके घर में दाखिल हुए तो उन्हें जमीन के एक हिस्से में मिट्टी उठी हुई दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को शक हुआ। जब भीड़ ने पूछा है कि इसके अंदर क्या है तो यादव ने बताया कि उसने बच्चे की बलि चढ़ा दी है। जिसके बाद मिट्टी हटाई गई और वहां बच्चे का शव मिला। छानबीन के दौरान तांत्रिक दंपती ने बताया कि छह-सात महीने पहले उसने एक और बच्चे की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed