फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Request to fix time limit for filing election petitions, also demand to free EVMs and VVPATs

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव याचिकाएं दायर करने की समय सीमा तय करने की गुहार, ईवीएम भी रिलीज करने की मांग

Wed, 01 Sep 2021 06:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 06:12 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने छह राज्यों में इस्तेमाल की गईं ईवीएम व वीवीपैट को रिलीज करने की मांग की है। कोरोना महामारी के कारण शीर्ष कोर्ट ने याचिकाएं दायर करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इससे बड़ी संख्या में मशीनों को सुरक्षित रखा गया है। अदालत आयोग की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी। 
 

विज्ञापन
Supreme Court: Request to fix time limit for filing election petitions, also demand to free EVMs and VVPATs
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अपनी उस याचिका पर तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई जिसमें कहा गया है कि छह राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपैट अप्रयुक्त पड़ी हैं, उन्हें मुक्त किया जाए। कोविड-19 के कारण चुनाव याचिकाओं समेत अन्य याचिकाएं दायर करने की समय सीमा बढ़ाने के कारण इन मशीनों को संरक्षित रखा गया है। 

विज्ञापन


भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग के अनुरोध को स्वीकार करते हुए याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने का निर्णय लिया है। वास्तव में आयोग की ओर से पेश वकील वकील विकास सिंह ने पीठ से कहा कि बड़ी संख्या में ईवीएम) और वीवीपीएटी को अभी भी संरक्षित कर रखा गया है और इन सभी को रिलीज करने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि असम, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से संबंधित चुनाव याचिकाएं को दाखिल करने के लिए एक समय सीमा तय की जाए। हमें इन ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को मेंटेन करना होता है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आयोग की याचिका पर जल्द सुनवाई जरूरी है।
विज्ञापन


अप्रैल में बढ़ाई गई याचिका दायर करने की समय सीमा
मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने गत 27 अप्रैल को चुनाव याचिकाओं समेत अन्य याचिकाएं दायर करने की वैधानिक अवधि में ढील दी थी। नतीजन अब भी कोई उम्मीदवार चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाएं दायर कर सकता है। यही वजह है कि चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपीएटी को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल मार्च अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपीएटी ब्लॉक पड़े हैं और इनका इस्तेमाल आने वाले विधानसभा चुनावों में नहीं किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से असम, केरल, दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से संबंधित चुनाव याचिकाएं दायर करने के लिए समय सीमा तय करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed