{"_id":"5bf69b42bdec2241ac3bbf14","slug":"supreme-court-rejects-petition-for-use-of-ballot-paper-for-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई ईवीएम की जगह मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग वाली याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई ईवीएम की जगह मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग वाली याचिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
आने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के इस्तेमाल करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका न्याय भूमि नामक गैर सरकारी संगठन की ओर से दायर की गई थी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से कहा कि क्या आपको लगता है कि बैलेट पेपर फुलप्रूफ है। आपको गलतफहमी है। हर व्यवस्था और मशीन का सही-गलत इस्तेमाल हो सकता है। संदेह हर जगह रहेगा।
विज्ञापन
वहीं याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश वकील की ओर से कहा गया कि ईवीएम मशीन का दुरुपयोग संभव है। इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन