फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court rejected Bahubali MLA Vijay Mishra bail application

बड़ा झटका: यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अर्जी

Mon, 24 Jan 2022 01:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Jan 2022 01:33 PM IST
सार

बाहुबली विजय मिश्रा पहले दो बार सपा की टिकट पर विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह निर्दलीय विधायक हैं। फिलहाल वे जेल में बंद हैं और जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी जो कि खारिज हो गई।

विज्ञापन
Supreme court rejected Bahubali MLA Vijay Mishra bail application
विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मिश्रा के लिए यह बड़ा झटका है।

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने पक्षकारों को सुनने के बाद कहा कि यह जमानत के लिए सही मामला नहीं है। पीठ ने कहा, ‘हम जमानत पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि मामले में मुख्य गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद वह जमानत याचिका दाखिल करने के लिए स्वतंत्र होंगे।’ 
विज्ञापन


दुष्कर्म सहित कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा फिलहाल आगरा सेंट्रल जेल में बंद हैं। मिश्रा की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील नीरज कुमार जैन ने कहा कि उनके खिलाफ मामले उनके प्रभाव की वजह से आगे नहीं बढ़ सके। ज्ञानपुर के वर्तमान विधायक मिश्रा चार बार विधायक रह चुके हैं। उन पर जमीन हथियाने और जबरन वसूली से जुड़े दर्जनों मामले हैं। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मिश्रा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विधायक का दावा है किया कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed