फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court panel meets officials of ministries regarding agricultural law 2020

नए कृषि कानूनों को लेकर संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों से मिला सुप्रीम कोर्ट का पैनल

Fri, 19 Feb 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Feb 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Supreme court panel meets officials of ministries regarding agricultural law 2020
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

नए कृषि कानूनों के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त पैनल ने बृहस्पतिवार को कृषि से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठकों की जानकारी दी। पैनल ने कहा कि उसने नए कानूनों को लेकर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मंत्रणा की है।

विज्ञापन


तीन सदस्यीय पैनल की तरफ से हितधारकों के साथ की गई इस नौवीं बैठक का उद्देश्य इन कानूनों को लेकर सरकार का पक्ष जानना था। पैनल ने कहा कि उसने कृषि सचिव, कृषि लागत व मूल्य आयोग (सीसीएपी) के अध्यक्ष, उपभोक्ता मामलों के अतिरिक्त सचिव व संयुक्त सचिव के साथ ही नाबार्ड के निदेशक के साथ बैठक की है।
विज्ञापन


नाबार्ड चेयरमैन और उप प्रबंधन निदेशक, छोटे किसान कृषि व्यापार सहायता संघ (एसएफएसी) के प्रबंध निदेशक, भारतीय खाद्य निगम के सलाहकार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के प्रबंध निदेशक भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। पैनल ने इन अधिकारियों से तीनों कृषि कानूनों पर उनकी राय और सुझाव मांगे। पैनल का कहना है कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से बहुत सारे सुझाव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed