फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court lashes out on Muzzafarpur-Deoria Shelter home sexual assault case

मुजफ्फरपुर-देवरिया मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- हर जगह हो रहे हैं रेप

Tue, 07 Aug 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court lashes out on Muzzafarpur-Deoria Shelter home sexual assault case

बिहार के मुजफ्फरपुर में और फिर उत्तर प्रदेश के देवरिया के नारी संरक्षण गृह में कथित देह व्यापार के खुलासे पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी सामने आई है। मुजफ्फरपुर मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बिहार सरकार को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान कोर्ट ने देवरिया मामले का भी जिक्र किया। कोर्ट ने कहा कि यह देश में यह क्या हो रहा है। लेफ्ट, राइट और सेंटर, हर जगह बलात्कार हो रहा है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डाटा का हवाला देते हुए कहा कि हर छह घंटे में एक लड़की का बलात्कार हो रहा है। हर साल देश में 38 हजार बलात्कार होते हैं। देश में सबसे ज्यादा बलात्कार मध्यप्रदेश में हो रहे हैं और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है। कोर्ट ने नीतीश कुमार को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा, 'राज्य सरकार 2004 से तमाम शेल्टर होम को पैसा दे रही है, लेकिन उनको पता ही नहीं है कि वहां क्या हो रहा है। उन्होंने कभी वहां निरीक्षण करने की भी जरूरत नही समझी। ऐसा लगता है कि ये गतिविधियां राज्य प्रायोजित हैं। यह सोचने का विषय है।' कोर्ट ने कहा कि मुजफ्फरपुर वाला एनजीओ अकेला ऐसा नहीं है जिसपर इस तरह के आरोप सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में एनजीओ ने राज्य सरकार के फंड से चल रही ऐसी 15 संस्थाओं का जिक्र किया है जो जांच के दायरे में आई हैं। कोर्ट ने बिहार बालिका गृह मामले में अपर्णा भट्ट को न्याय मित्र नियुक्त किया है। न्याय मित्र ने कोर्ट को बताया कि पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। कोर्ट ने मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से पूछा कि वह क्या जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed