फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Karti Chidambaram got permission to go abroad, read three news of the country

सुप्रीम कोर्ट: कार्ति को मिली विदेश जाने की मिली अनुमति, पढ़ें देश की तीन खबरें

Tue, 26 Oct 2021 05:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Oct 2021 05:51 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court: Karti Chidambaram got permission to go abroad, read three news of the country
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की विदेश यात्रा की अर्जी को एक करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर मंजूर कर लिया। वरिष्ठ वकील व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस, आईएनएक्स मीडिया मामलों में जमानत पर बाहर होने के कारण विदेश यात्रा करने के लिए शीर्ष अदालत की अनुमति लेनी होती है।

विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कार्ति की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है लेकिन जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कार्ति को 25 अक्तूबर से 21 नवंबर 2021 के बीच विदेश यात्रा करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

दुनिया के आर्थिक विकास का इंजन है बिम्सटेक : शृंगला

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) के वर्चुअल सत्र में कहा कि दुनिया की 21.7 फीसदी आबादी और तीन हजार आठ सौ अरब डॉलर की संयुक्त जीडीपी के साथ, बिम्सटेक दुनिया के आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन है। कहा, ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट’ बिम्सटेक के लिए प्रासंगिक होने के साथ ही भारत की विदेश नीति की बुनियाद हैं।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में दो नए जज नियुक्त, एक का तबादला

देशभर के हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया में दो और नाम जुड़ गए हैं। एक न्यायिक अधिकारी और एक वकील को सोमवार को हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय के अनुसार, न्यायिक अधिकारी उमाशंकर व्यास को राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया है, जबकि वकील विक्रम डी चौहान को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। जज जॉयमाल्य बागची का आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed