फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Justice R Subhash Reddy retires CJI NV Ramana says he upheld liberties of people

Supreme Court: न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी हुए सेवानिवृत्त, सीजेआई रमण ने उनके योगदान को सराहा

Tue, 04 Jan 2022 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Jan 2022 06:27 PM IST
सार

तेलंगाना के पहले सुप्रीम कोर्ट जज आर सुभाष रेड्डी के सेवानिवृत्त होने के मौके पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने उनके योगदानों को सराहा और उन्हें सामाजिक असलियतों को समझने वाला व्यक्ति बताया। 

विज्ञापन
Supreme Court Justice R Subhash Reddy retires CJI NV Ramana says he upheld liberties of people
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने न्यायाधीश रेड्डी के योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की स्वतंत्रता की सुरक्षा की और प्रोत्साहित किया। उनमें सामाजिक वास्तविकताओं के प्रति करुणा और चेतना है।

विज्ञापन


न्यायाधीश रेड्डी को दो नवंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। वह सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना के पहले न्यायाधीश रहे। चार साल से अधिक समय तक सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिृत्त हुए न्यायाधीश रेड्डी के जाने से अब शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 32 रह गई है।
विज्ञापन


दोपहर में औपचारिक सुनवाई के लिए न्यायाधीश रेड्डी, सूर्यकांत और हिमा कोहली के साथ बैठे मुख्य न्यायाधीश ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे 30 वर्षों के जुड़ाव के दौरान मुझे हमेशा उनका मजबूत समर्थन मिला। हम बहुत अच्छे दोस्त बने और मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना के पहले न्यायाधीश
सीजेआई रमण ने कहा कि तेलंगाना के निर्माण के बाद न्यायाधीश सुभाष रेड्डी इस प्रदेश से आने वाले पहले सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश हैं। उन्होंने कहा कि मेरी तरह न्यायाधीश रेड्डी भी कृषक परिवार से आते हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान एक कानूनी पेशेवर के तौर पर कई उपलब्धियां अर्जित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed