{"_id":"62ab06750fbdf3704e10bd66","slug":"supreme-court-judge-justice-mr-shah-suffers-heart-attack-rushed-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heart Attack: सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा, हिमाचल से दिल्ली किया जा रहा एयरलिफ्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heart Attack: सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा, हिमाचल से दिल्ली किया जा रहा एयरलिफ्ट
Thu, 16 Jun 2022 04:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:55 PM IST
सार
मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी गृह मंत्रालय के साथ इसे लेकर समन्वय स्थापित करने में लगे हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Justice MR Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमआर शाह को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि मैं ठीक हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं जल्द ही दिल्ली पहुंच रहा हूं। धीरे-धीरे मैं बेहतर होता जाऊंगा।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वे हिमाचल प्रदेश में थे, जहां उन्हें दौरा पड़ा। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी गृह मंत्रालय के साथ इसे लेकर समन्वय स्थापित करने में लगे हैं, ताकि उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिले। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, न्यायमूर्ति एमआर शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण इलाज के लिए दिल्ली लाने के लिए न्यायमूर्ति शाह और गृह मंत्रालय से लगातार सम्पर्क में हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति जस्टिस एमआर शाह पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। वह गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भी रहे हैं। वह 15 मई, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।