फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court high profile cases hearing Aadhaar Kerala love jihad Article 35A

कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 35A पर सुनवाई टली, केंद्र ने SC से मांगा और समय

Mon, 30 Oct 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 30 Oct 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court high profile cases hearing Aadhaar Kerala love jihad Article 35A
सुप्रीम कोर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35A पर होने वाली सुनवाई टल गई है। केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल ने समय की मांग की जिसपर कोर्ट ने तीन महीनों के लिए सुनवाई टाल दी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने जम्मू-कश्मीर में लागू आर्टिकल 35A को भंग करने के लिए दायर की गई याचिका की सुनवाई की।

विज्ञापन

 


यह याचिका 'वी द सिटिजन' नाम के एक एनजीओ ने दायर की थी। उन्होंने कहा था कि आर्टिकल 35A और आर्टिकल 370 से जम्मू कश्मीर को जो विशेष दर्जा मिलता है वह भारत के बाकी लोगों के साथ भेदभाव की तरह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि यह भारतीयों को अलग करने का आर्टिकल है। हालांकि, इसके समर्थन में अलगावादी नेता ही नहीं मुफ्ती सरकार भी कई बार बोल चुकी है। सीएम मुफ्ती ने कहा था कि अगर 35ए राज्य से हटाया जाता है तो राज्य में कोई तिरंगा लहराने वाला नहीं रहेगा।

लव-जिहाद मामला: शाह और योगी के जिक्र से सुप्रीम कोर्ट नाराज

दरअसल कश्मीर के नागरिकों को मिले विशेषाधिकार की वजह से बाहर के लोग वहां जमीन नहीं खरीद सकते, ना ही हमेशा के लिए बसने जा सकते। इतना ही नहीं बाहर के लोग राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ नहीं उठा सकते और ना ही सरकार के लिए नौकरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed