{"_id":"5c524535bdec22737d20c38c","slug":"supreme-court-hearing-will-be-within-one-week-of-filing-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"याचिका दाखिल करने के एक हफ्ते के भीतर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
याचिका दाखिल करने के एक हफ्ते के भीतर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया सर्कुलर
Thu, 31 Jan 2019 06:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली हर याचिका अब एक हफ्ते के भीतर सुनवाई के लिए आ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक नई पहल करते हुए एक ऐसा सिस्टम विकसित किया है जिसें याचिका दाखिल होने के एक हफ्ते के भीतर ऑटोमैटिक तरीकेसे सूचीबद्ध हो जाएगी। यह सिस्टम चार फरवरी से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। मालूम हो कि गत 23 जनवरी को चीफ जस्टिस ने कहा था कि हम यह प्रयास कर रहे हैं कि नए मामलों की सुनवाई पांच दिनों के भीतर हो जाए।
विज्ञापन
वास्तव में चीफ जस्टिस रंजन गोगई मेंसनिंग केप्रचलन से निजात पाना चाहते हैं। उनका मानना है कि इसकी वजह से अदालत का बेशकीमती वक्त नष्ट होता है। सनद रहे कि रोजाना चीफ जस्टिस की अदालत में मेंसनिंग के लिए वकीलों की लंबी लाइन रहती है।
विज्ञापन